फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Registration 2020: जानिए कैसे करना है जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन, बस चार ही दिन बचे हैं

Tue, 03 Mar 2020 08:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2020 - फोटो : एनटीए की वेबसाइट
विज्ञापन

JEE Main Registration 2020: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में अब सिर्फ चार ही दिन बचे हैं। अप्रैल में परीक्षा होनी है। अगर आप जेईई के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो तैयार हो जाएं और आधिकारिक वेबसाइट पर समय खत्म होने से पहले जरूर अप्लाई कर लें।

विज्ञापन


जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है। आपको बता दें कि जेईई की परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कराती है और विभिन्न केंद्रों पर 3 से 9 अप्रैल के बीच परीक्षा होगी। एनटीए की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जेईई मेन के लिए रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 मार्च को बंद हो जाएगी। अभ्यर्थी 7 मार्च तक एप्लीकेशन फीस जमा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- CBSE 12th exam 2020: 98 फीसदी विद्यार्थियों ने दी इतिहास की परीक्षा, पेपर को बताया लंबा
विज्ञापन
विज्ञापन



महत्वपूर्ण चीजें जो आपको ध्यान रखनी हैं

  • अप्लाई करने की आखिरी तारीख-  7 मार्च
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख-  16 मार्च 
  • परीक्षा की तारीख- 3 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल के बीच


कहां करना है रजिस्ट्रेशन?
jeemain.nta.nic.in

इसे भी पढ़ें- क्या 15 सेकेंड में फैलने वाले कोरोना को रोक सकता है मास्क?


कैसे करना है रजिस्ट्रेशन?
-सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-वेबसाइट लिंक- https://jeemain.nta.nic.in/webinfo/public/home.aspx
-वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको रजिस्ट्रेशन का लिंक मिल जाएगा।
- यहां से जेईई (मेन) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- यह फॉर्म अलग टैब पर खुलेगा और आपको यहां पूरी डिटेल भरनी है।
- जितने भी डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे उन सभी को अच्छी तरह से अपलोड करना है।
- इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें