RBI Assistant Prelims Result 2020: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीई) ने असिस्टेंट पदों के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया है। आरबीआई ने असिस्टेंट पदों के लिए परीक्षा 14-15 फरवरी को कराई थी जिसका रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ है। अभ्यर्थी, रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कैसे देखें अपना रिजल्ट? (RBI Assistant Prelims Result 2020)?
आरबीआई असिस्टेंट पदों के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल नंबर चाहिए। अगर आपको अपना रोल नंबर याद है तो आप इन चरणों के द्वारा अपना रिजल्ट चक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- CBSE 12th exam 2020: 98 फीसदी विद्यार्थियों ने दी इतिहास की परीक्षा, पेपर को बताया लंबा
स्टेप 1- आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
स्टेप 2- रिजल्ट टैब को सलेक्ट करें।
स्टेप 3- रिजल्ट पेज पर “Result for RBI Assistant Preliminary Examination 2020” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4- नया पेज खुलेगा जहां आपसे रोल नंबर मांगा जाएगा।
स्टेप 5- रोल नंबर डालते ही आपका अपना रिजल्ट दिख जाएगा।
स्टेप 6- आप अपना रोल नंबर खोजने के लिए “Ctrl+F” दबाएं और रोल नंबर डाल दें आपको रिजल्ट पता चल जाएगा।
स्टेप 7- अगर आप पास हैं तो अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।