इंजीनियरिंग के कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन (Joint Entrance Examination - JEE Main) अब 11 भाषाओं में आोयजित की जाएगी। यानी हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा देश की नौ अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी परीक्षा ली जाएगी। इससे उन छात्रों को फायदा मिलेगा जो हिन्दी या अंग्रेजी नहीं, बल्कि अपनी क्षेत्रीय भाषा में ज्यादा निपुण हैं और उसी में परीक्षा देना चाहते हैं।
कुल 11 भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने के संबंध में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD - Ministry of Human Resource and Development) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - Mational Testing Agency) को निर्देश दिया है। एनटीए ही जेईई मेन का आयोजन करता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र ने एनटीए से कहा है कि वह सभी 11 भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने की तैयारी पूरी कर लें।
किन 11 भाषाओं में होगी परीक्षा