JEE Main April 2020: इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main - Joint Entrance Examination) की तारीख बदल गई है। जनवरी परीक्षा के नतीजे के बाद अभ्यर्थियों को अप्रैल 2020 में होने वाले जेईई मेन का इंतजार है। उस अनुसार तैयारियां भी चल रही हैं। एनटीए ने इसके लिए शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया था। लेकिन अब ये परीक्षा नई तारीख में होगी। कई छात्र-छात्राएं तो जनवरी की परीक्षा देने के बाद से ही अप्रैल की तैयारी में जुट गए हैं। बता दें कि आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार बिना देरी किए आवेदन कर सकते हैं।
यहां हम आपको जेईई मेन अप्रैल 2020 का नया शेड्यूल बता रहे हैं। एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? परीक्षा कब होगी और परिणाम कब आएंगे? इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़ें।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल 2020 (JEE Main 2 जेईई मेन 2 के नाम से भी जानते हैं) का शेड्यूल इस तरह रहेगा -
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 7 फरवरी 2020 से होगी। आवेदन का लिंक सक्रिय हो चुका है।
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 मार्च को जारी किए जाने थे पर अब 20 मार्च को जारी होंगे।
- जेईई मेन अप्रैल 2020 (JEE Main 2) का आयोजन 3 अप्रैल 2020 से लेकर 9 अप्रैल 2020 तक किया जाना था। लेकिन अब एनटीए के नए शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 5,7,9 और 11 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
- इस परीक्षा के परिणाम की घोषणा 30 अप्रैल 2020 तक की जाएगी।
ये भी पढ़ें : UPSEE 2020: उत्तर प्रदेश में करीब 1.5 लाख सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन शुरू, समझें पेपर पैटर्न
बता दें कि ये दूसरा साल है जब जेईई की दो परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। एनटीए ने 2019 से ये व्यवस्था लागू की थी।
NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...