फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main: आवेदन आज से शुरू, जान लें मुख्य तिथियों की जानकारी

Fri, 07 Feb 2020 10:16 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई मेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
JEE Main April 2020: जनवरी की इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main - Joint Entrance Examination) अप्रैल 2020 में होने वाले जेईई मेन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में जेईई मेन अप्रैल 2020 ने अपना पूरा शेड्यूल जारी किया था।
विज्ञापन


यहां हम आपको बता रहे हैं कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी? एडमिट कार्ड कब जारी होंगे? परीक्षा कब होगी और परिणाम कब आएंगे? इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़ें।

शेड्यूल के अनुसार-

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल 2020 (JEE Main 2 जेईई मेन 2 के नाम से भी जानते हैं) का शेड्यूल इस तरह रहेगा -
  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 7 फरवरी 2020 यानी आज से होगी। आवेदन का लिंक एक महीने तक सक्रिय रहेगा।
  • परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 मार्च को जारी किए जाएंगे।
  • जेईई मेन अप्रैल 2020 (JEE Main 2) का आयोजन 3 अप्रैल 2020 से लेकर 9 अप्रैल 2020 तक किया जाएगा।
  • इस परीक्षा के परिणाम की घोषणा 30 अप्रैल 2020 तक की जाएगी।
ये भी पढ़ें : बेहतर करें NEET और JEE Main की तैयारी, यहां हैं IIT प्रोफेसर्स के फ्री लेक्चर

हालांकि एनटीए ने जेईई मेन जनवरी 2020 के परिणाम की घोषणा के लिए भी 30 / 31 जनवरी की तारीख बताई थी। लेकिन नतीजे तय समय से काफी पहले (17 जनवरी) जारी कर दिए गए। 
विज्ञापन


जो अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे, उनका बेस्ट स्कोर (जिस परीक्षा में ज्यादा अंक मिले हों) माना जाएगा और उसके आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उसी के आधार पर ये भी तय होगा कि किन ढाई लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस्ड में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि ये दूसरा साल है जब जेईई की दो परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। एनटीए ने 2019 से ये व्यवस्था लागू की थी।  

NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें