Jee main Answer Key 2022: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। एनटीए ने जेईई मेन जून सत्र की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क जमा करने होंगे। उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि आपत्ति 4 जून, 2022 को शाम 5 बजे तक ही दर्ज कराई जा सकेगी। इसके बाद कोई भी मौका नहीं मिलेगा।
Jee main Answer Key 2022: इन जानकारियों की होगी जरूरत
जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी। इसके माध्यम से ही आप अपने उत्तर कुंजी के पीडीएफ फाइल को एक्सेस कर सकेंगे। ये जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर दी गई है। इसे चेक कर के उत्तर कुंजी को एक्सेस करें।
JEE MAIN Answer Key: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।