JEE MAIN Session 2 Admit Card: एनटीए ने जारी किया था नोटिस
एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए जेईई मेन सेशन-2 की तारीखों में बदलाव कर दिया था। इसका कारण छात्रों को तैयारी का समय देना बताया गया था। पहले यह परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होनी थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ाकर 25 जुलाई कर दिया गया था। इसके साथ ही नोटिस में परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी करने की तारीख भी बता दी गई थी। बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन सेशन-1 का परिणाम पहले ही जारी कर दिया है।
JEE MAIN Session 2 Admit Card: इन जानकारियों की पड़ेगी जरूरत
जिन उम्मीदवारों ने JEE MAIN 2022 की सत्र-2 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों की मदद से लॉगिन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि JEE MAIN Session-2 का आयोजन देशभर में 500 शहरों और विदेश में 17 शहरों में किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 6,29,778 छात्र शामिल हो रहे हैं।
JEE MAIN Session 2 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर JEE MAIN Session 2 के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपने लॉगिन विवरण की कुंजी और सबमिट करें।
- अब यहां अपना एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड के एक-दो प्रिंट आउट ले लें।