JEE Main 2023: दो सेशन में होनी है परीक्षा
जेईई मेन 2023 का पहला सत्र 24, 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जबकि आईआईटी जेईई मेन का दूसरा चरण 06, 08, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
JEE Main 2023: पेपर पैटर्न
पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक) के लिए जेईई मेन परीक्षा में कुल 300 अंकों के लिए 90 एमसीक्यू होते हैं। B.Arch के लिए पेपर 2A में कुल 400 अंकों के लिए 82 प्रश्न होंगे और B.Plan के लिए पेपर 2B में कुल 400 अंकों के लिए 105 MCQ होंगे।
JEE Main 2023: शिफ्ट वार परीक्षा का समय
जेईई मेन परीक्षा 2023 दो पारियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट-1 की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट-2 की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। वहीं, बी आर्क की परीक्षा दूसरी पारी में 28 जनवरी को होगी।