JEE Main 2022: अंतिम शेड्यूल भी जारी होगा
जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड के साथ ही एनटीए द्वारा जेईई मेन के लिए अंतिम शेड्यूल भी जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट--jeemain.nta.nic.in से सभी महत्वपूर्ण विवरण यानी एडमिट कार्ड, परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा केंद्र शहर की जांच, सूची जारी करने के बाद कर सकेंगे।
JEE Main 2022 दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2022 के सत्र-2 यानी दूसरे चरण की परीक्षाओं, जो कि जुलाई में होनी है, के लिए आवेदन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा 2022 के दूसरे चरण में शामिल होना चाहते हैं, वे जेईई मेन 2022 सेशन-2 के लिए 30 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।