फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2025: जेईई मेन सत्र-2 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, 27 फरवरी से कर सकेंगे फॉर्म में संशोधन

Mon, 24 Feb 2025 03:31 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2025 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 फॉर्म करेक्शन सुविधा 27 से 28 फरवरी रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेईई मेन सेशन 2 के एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
JEE Main 2025 Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2025 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल यानी 25 फरवरी को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2025 सेशन 2 के रजिस्ट्रेशन बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन की विंडो 25 फरवरी 2025 को रात 09 बजे तक खुली रहेगी, जबकि शुल्क भुगतान की सुविधा उसी दिन रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। एनटीए ने जेईई मेन सेशन-2 फॉर्म करेक्शन सुविधा की तारीखों की घोषणा कर दी है। जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है।

27-28 फरवरी को कर सकेंगे आवेदन पत्र में सुधार

एनटीए की आधिकारिक सूचना के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 फॉर्म करेक्शन सुविधा 27 से 28 फरवरी रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 1 से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सेशन 2 के एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

और भी पढ़ें- JEE Main Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर-2 के नतीजे जारी, यहां देखें बी. आर्क और बी. प्लानिंग की टॉपर लिस्ट

परीक्षा की तारीखें

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2025 का आयोजन 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच संभावित है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी, जहां पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा।

और भी पढ़ें- JEE Main Topper List: जेईई मेन टॉपर लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम इस राज्य से; 14 ने हासिल किया 100% स्कोर

परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन 2025 में कुल 75 प्रश्न होंगे, जो भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से संबंधित होंगे। परीक्षा का कुल अंक 300 होगा। इस बार कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे।
 
जेईई मेन 2025 परीक्षा को 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए निर्देश  

जो उम्मीदवार पहले सत्र के लिए आवेदन कर चुके हैं और दूसरे सत्र में भी उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें पहले सत्र का आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। वे परीक्षा के लिए शहर का चयन कर सकते हैं और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज  

  • पासपोर्ट साइज की फोटो जिसमें 80% चेहरा दिखाई दे।
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी।
  • कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा के प्रमाणपत्र की स्कैन की हुई प्रति।
  • PwD/PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।

आवेदन शुल्क

जेईई मेन में आवेदन करने के लिए सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है।
वहीं सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 800 रुपये होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्ति और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन की प्रक्रिया  
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।  
  • अब होमपेज में 'जेईई (मेन) – 2025 सत्र -2 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र' लिंक पर क्लिक करें।  
  • इसके बाद अपना पंजीकरण पूरा करें और लॉग इन करें।  
  • अंत में आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।  
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें