फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2024 Session 2 Exam: एनटीए ने जेईई मेन की परीक्षा तिथि मे एक बार फिर किया संशोधन; देखें नई तिथियां

Thu, 28 Mar 2024 01:15 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2024 session 2 Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (जेईई मेन) सत्र 2 की परीक्षा तिथियों को एक बार फिर से बदलाव किया है। उम्मीदवार परीक्षा की नई तारीख नीचे देखें।
विज्ञापन
jee main 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2024 session 2 Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (जेईई मेन 2024) सत्र 2 की परीक्षा तिथियों को एक बार फिर से संशोधित किया है। अब जेईई मेन सत्र 04 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन्स अप्रैल सत्र में उपस्थित होने के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.ac.in या jeemainsession2.ntaonline.in के माध्यम से जेईई परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

जेईई मेन एडमिट कार्ड
परीक्षण एजेंसी ने स्पष्ट किया कि जेईई मेन एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा। 01 अप्रैल तक हॉल टिकट जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।

इतने छात्रों ने कराया पंजीकरण
इस साल जेईई मेन सत्र 01 के लिए 12 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4,06,920 छात्राएं, 8,24,945 पुरुष और 9 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार है।

JEE Main 2024 session 2 Exam: जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा तिथियां
अंतिम जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट का समय इस प्रकार है:
  • जेईई मेन परीक्षा तिथियां सत्र 2 के लिए पेपर 01 - बीई, बीटेक की परीक्षाएं 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल, को दो शिफ्टों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित कि जाएगी।
  • जेईई मेन परीक्षा तिथियां सत्र 2 के लिए पेपर 02- बीआर्क और बीप्लानिंग की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक शिफ्ट में आयोजित कि जाएगी।

इतने शहरों में होंगी परीक्षाएं
एनटीए भारत के बाहर के 22 शहरों सहित पूरे देश के लगभग 319 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर जेईई मेन सत्र 2 परीक्षाओं का संचालन करेगा। अभ्यर्थी एडवांस सिटी स्लिप के माध्यम से परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे। 
विज्ञापन

इससे पहले, एनटीए ने जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षाएं 01 अप्रैल से आयोजित करने की घोषणा की थी और बाद में तारीखों को 4 से 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें