JEE Main 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। हालांकि, जेईई मेन्स 2024 का एडमिट कार्ड 20 जनवरी 2024 तक जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई मेन जनवरी सत्र का एडमिट कार्ड उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड से पहले, एनटीए उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की सूचना पर्चियां जारी करेगा। परीक्षा शहर की पर्चियों में उन्हें अपने परीक्षा केंद्रों के स्थान के बारे में जानकारी दी जाएगी। जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से जेईई मेन जनवरी सत्र 2024 परीक्षा 24 जनवरी से 01 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। जबकि जेईई मेन 2024 के दूसरे सत्र की परीक्षा 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी।