फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2024: जेईई मेन पेपर 2 का एडमिट कार्ड जारी, 24 से है परीक्षा; इस लिंक से अभी करें डाउनलोड

Sun, 21 Jan 2024 10:44 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Mains Admit Card Released: एनटीए ने जेईई मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 24 जनवरी से आयोजित होनी है।
विज्ञापन
पटना हाईकोर्ट एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Mains Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2024 बीआर्क, बीप्लान सत्र 1 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पेपर 2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड हैं आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

24 जनवरी से है परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। एनटीए ने 12 जनवरी को बीआर्क और बीप्लान पेपर के लिए जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 जारी की थी। अब एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। सत्र 1 के लिए जेईई मेन्स 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

परीक्षा केन्द्र पर जरूर साथ लेकर जाएं एडमिट कार्ड

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। यदि अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ड्राइंग सेक्शन को छोड़कर, जेईई मेन पेपर 2 2024 ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न के अनुसार, जेईई मेन पेपर 2ए में कुल 82 प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य योग्यता से 50, गणित से 30 और ड्राइंग से 2 प्रश्न होंगे। पेपर 2बी में 50 प्रश्न सामान्य योग्यता से, 30 गणित से और 25 प्रश्न योजना से पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें?

जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • वेबसाइट jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जेईई मेन्स एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और आगे की जरूरतों के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें