JEE Main 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज, संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (JEE Main 2024) आवेदन पत्र में सुधार के लिए उपलब्ध विंडो बंद कर देगा। पंजीकृत उम्मीदवार आज तक आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके जेईई मेन 2024 सुधार विंडो में लॉग इन कर सकते हैं।
एनटीए ने अपनी अधिसूचना में कहा, "उम्मीदवारों को 08 दिसंबर 2023 (रात 11:50 बजे तक) तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।"