फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2024 City Slip: जेईई मेन पेपर 1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 18 Jan 2024 11:49 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

JEE Main 2024 City Slip OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है।
विज्ञापन
jee main 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2024 City Slip OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी है। पेपर 1 बीई, बीटेक के लिए जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप 2024 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी जेईई सिटी आवंटन स्लिप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Main 2024 परीक्षा विवरण

जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 बीटेक के लिए जेईई परीक्षा सिटी स्लिप के बाद जारी किया जाएगा। जेईई मेन्स एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड में परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे परीक्षा की तारीख, समय, रोल नंबर और केंद्र का पता होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। पेपर 2 और 1 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

JEE MAIN 2024 परीक्षा तिथियां

जेईई मेन 2024 पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए परीक्षा 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी और 01 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें