फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2024: आज से कर सकते हैं जेईई मेन आवेदन पत्र में सुधार, सिर्फ दो दिन का है मौका; यहां है डायरेक्ट लिंक

Wed, 06 Dec 2023 01:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2024: एनटीए आज से जेईई मेंस सत्र 1 के लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो खोल रहा है। पंजीकृत उम्मीदवार आज से अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
NTA JEE mains 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने आज, यानी 6 दिसंबर को जेईई मेंस सत्र 1 के लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो खोल दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है और उन्हें आवेदन पत्र में कोई सुधार करना था, वे आज से ऐसा कर पाएंगे। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Main 2024: संपादन की अंतिम तिथि

उम्मीदवारों के पास अपने आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए 8 दिसंबर तक का समय है। जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए पंजीकरण विंडो 4 दिसंबर को बंद कर दी गई थी। मूल रूप से, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था।

JEE Main 2024: इस दिन होगी परीक्षा

आईआईटी और एनआईटी सहित अन्य भाग लेने वाले इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट भी किया जाएगा।
विज्ञापन

JEE Main 2024: सुधार विंडो तक ऐसे पहुंचे

  • आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • यहां पर उपलब्ध आवेदन पत्र सुधार लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
  • सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
  • सुधार करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम पृष्ठ का स्क्रीनशॉट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें