एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें जेईई मेन के दूसरे सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने का दावा किया जा रहा है। एनटीएन ने इस तरह की भ्रामक खबरों से छात्रों को बचने की सलाह दी है। एनटीए ने कहा कि छात्र और अभिभावक किसी भी वीडियो, यूट्यूब पर प्रसारित वीडियो पर ध्यान न दें।
एनटीए ने नोटिस में आगे कहा है कि छात्र जेईई मेन की किसी भी खबर की जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइटों jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। जेईई मेन के दूसरे सत्र के लिए एडमिट कार्ड, सिटी इंटिमेशन स्लिप इन्हीं आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी की जाएगी।
JEE Main 2023 April Session परीक्षा छह से 12 अप्रैल तक
जेईई मेन अप्रैल सेशन की परीक्षा छह अप्रैल से 12 अप्रैल, 2023 के मध्य 10 शिफ्टों में संपन्न होगी। जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा खत्म होने के बाद आंसर की और रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसके बाद जेईई एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। शीर्ष दो लाख 50 हजार ऑल इंडिया रैंक वाले स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
JEE Advanced परीक्षा मई में होगी
इस वर्ष जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा चार मई, 2023 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जेईई एडवांस्ड के लिए परीक्षा केंद्र अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एवं एडमिट कार्ड मई के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा के लिए गत वर्ष के मुकाबले करीब सवा लाख स्टूडेंट ज्यादा आवेदन कर चुके है।