फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2022: जेईई मेन जुलाई सत्र आवेदन फॉर्म में रात्रि 11.50 बजे तक कर सकेंगे संशोधन

Sun, 03 Jul 2022 05:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA JEE Main 2022 Session 2 Correction Window: जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण जुलाई सत्र के लिए करेक्शन विंडो रविवार, तीन जुलाई को रात्रि 11:50 बजे के बाद बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2022: देशभर में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होनी वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण जुलाई सत्र के लिए करेक्शन विंडो रविवार, तीन जुलाई को रात्रि 11:50 बजे के बाद बंद हो जाएगी। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में भाग ले रहे हैं वे अपने आवेदन फॉर्म में सुधार विंडो की अवधि के दौरान ही संशोधन कर लें। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

JEE MAIN Correction Window: क्या-क्या बदल सकते हैं?

करेक्शन विंडो सुविधा के माध्यम से, उम्मीदवार अपने नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य संबंधित जानकारी सहित परीक्षा फॉर्म के विवरण में रही त्रुटियों को संशोधित कर पाएंगे। वहीं, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अपनी अधिसूचना में स्पष्ट तौर पर कहा है कि निर्धारित समयावधि के बाद विवरण में किसी भी सुधार के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र को संशोधित करने के लिए, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट/ डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। 

JEE MAIN Correction Window: नए परीक्षा केंद्र चुनने पर रोक

जिन्होंने पहले अपनी आरक्षित श्रेणी प्रमाण-पत्र की उपलब्धता न होने पर सामान्य श्रेणी से आवेदन कर दिया था, जबकि अब श्रेणी प्रमाण-पत्र बना लिया है तो भी वे दूसरे अटेम्प्ट के लिए श्रेणी में बदलाव नहीं कर सकते हैं। क्योंकि संशोधन के दौरान श्रेणी में बदलाव का मौका नहीं दिया गया है।
इसके अतिरिक्त ऐसे स्टूडेंट्स भी परेशानी में है जो अपना परीक्षा केंद्र दूसरे राज्य के शहरों में लेना चाहते हैं, परंतु उन्हें दिए गए करेक्शन के विकल्प में भी दूसरे अटेम्प्ट की परीक्षा देने के लिए पहले भरे हुए परमानेंट एड्रेस एवं पत्राचार वाले पते के आधार पर ही चुने हुए स्टेट के शहरों में परीक्षा देने का ही विकल्प मिल रहा है।  
 

जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE MAIN 2022: दूसरे चरण के लिए आवेदन का विशेष मौका

इस बीच, एनटीए की ओर से जेईई-मेन के दूसरे अटेम्प्ट के आवेदन का एक और मौका स्टूडेंट्स को दिए जाने की घोषणा की है स्टूडेंट्स पहले अटेम्प्ट के परिणाम के बाद दूसरे अटेम्प्ट के लिए पुनः आवेदन कर सकते हैं। दूसरे अटेम्प्ट की परीक्षा 21 से 30 जुलाई के मध्य प्रस्तावित है।  
विज्ञापन

JEE MAIN 2022 Session 2: आवेदन पत्र को संशोधित करने का तरीका

  1. जेईई मेन 2022 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें। 
  3. लॉगिन करने के बाद, “जेईई मेन करेक्शन इन एप्लीकेशन फॉर्म 2022 लिंक” पर क्लिक करें।
  4. यहां दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और 'आगे बढ़ें' पर क्लिक करें।
  5. आवश्यक सुधार करने के लिए प्रत्येक फील्ड के सामने पेन टूल का उपयोग करें।
  6. जेईई मेन फॉर्म में सभी आवश्यक सुधार करने के बाद, सबमिट आइकन पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें