JEE Main 2022: इस तारीख तक कर लें सुधार
JEE Main 2022 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए एनटीए ने 8 अप्रैल, 2022 को रात 9 बजे तक का समय दिया है। इससे पहले एनटीए ने बताया था कि छात्रों को आवेदन पत्र में सुधार का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा। हालांकि, अब एजेंसी ने यह सुविधा जारी कर दी है। इच्छुक छात्र आखिरी तारीख से पहले ही अपने आवेदन पत्र में सुधार कर लें। इसके बाद सुधार का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा।
JEE Main 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा
जेईई मेन 2022 के पहले सत्र का आयोजन 21 अप्रैल, 2022 से लेकर 4 मई, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल, 2022 तक थी।