नौ जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन पंजीयन
इस विशेष मौके के तहत जेईई मेन के दूसरे चरण में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार एनटीए जेईई की वेबसाइट पर बुधवार, छह जुलाई को रात्रि 11 बजे से शनिवार, नौ जुलाई को रात्रि 11 बजे तक आवेदन पंजीकरण कर सकते हैं। जबकि शुल्क भुगतान के उम्मीदवारों नौ जुलाई को रात्रि 11.50 बजे तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संबंधित अधिक विवरणों की जांच कर सकते हैं।
JEE Main 23 से 29 जून तक हुई थी पहले चरण की परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पहले चरण के लिए परीक्षा 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अंतरिम उत्तर कुंजी दो जुलाई को जारी की गई थी और उसके खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 04 जुलाई, 2022 तक थी। जो उम्मीदवार सत्र 1 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।