फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2021 : रजिस्ट्रेशन के लिए यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Wed, 16 Dec 2020 07:28 AM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
JEE Main 2021 : रजिस्ट्रेशन संबंधी पूरी डिटेल्स - फोटो : अमर उजाला
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार, 15 दिसंबर से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार जेईई मेन 2021 की परीक्षा के लिए jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 
आवेदन संबंधी पूरी जानकारी आप यहां पढ़ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लिकेशन विंडो पर आवेदन किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी सूचना विवरणिका के अनुसार, जेईई मेन 2021 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2021 है।

 
विज्ञापन

JEE Main 2021 के रजिस्ट्रेशन शुरू

2 of 5
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए
साल में चार बार होगी परीक्षा : 
2021 से JEE Main साल में चार बार आयोजित की जा रही है। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि जेईई (मेन) 2021 के कारण बोर्ड परीक्षाओं में दिक्कत न आए, जो कि विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग समय पर आयोजित की जा सकती हैं। साथ ही कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण किसी एक जगह छात्रों की भीड़ न बढ़े और उन्हें ज्यादा लंबी यात्रा भी न करनी पड़े। 
विज्ञापन

3 of 5
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए
कई भाषाओं में होगा पेपर : 
जेईई मेन 2021 का पेपर हिंदी, अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपनी सुविधानुसार प्रश्न पत्र की भाषा का चयन कर सकेंगे। प्रमुख भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में उपलब्ध होगा। हालांकि, सभी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ प्रश्न अंग्रेजी भाषा में भी रहेंगे। 

4 of 5
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए
प्रवेश पत्र फरवरी में मिलेंगे
परीक्षा का पहला सत्र 22 से 25 फरवरी, 2021 तक होगा। इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई 2021 में अगले तीन सत्र होंगे।  जेईई मेन के पहले सत्र के लिए एडमिट कार्ड फरवरी 2021 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा 03 से 06 बजे तक आयोजित की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : एनटीए
रजिस्ट्रेशन फीस
जेईई मेन 2021 के लिए फीस में अलग-अलग श्रेणी के अनुसार छूट प्राप्त होगी।  सामान्य/ओबीसी श्रेणी के भारतीय छात्रों के लिए 650 रुपए और विदेशी छात्रों के लिए 3000 रुपए रखी गई है। जबकि महिलाओं और एससी/एसटी/दिव्यांग और ट्रांसजेंडर श्रेणी भारतीय छात्रों के लिए 325 रुपए और विदेशी छात्रों के लिए 1500 रुपए होगी। फीस संबंधी अधिक जानकारी और छूट पात्रता शर्तों के लिए jeemain.nta.nic.in पर जारी ब्रोशर पढ़ें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें