फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBA एंट्रेस एग्जाम में एप्टीट्यूड के साथ एटीट्यूड की भी होती है परख, ध्यान दें इन खास बातों पर

Tue, 15 Dec 2020 06:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कॉर्पोरेट वर्ल्ड में एंट्री के लिए एमबीए को सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना जाता है। बिजनेस स्कूल्स भी इस बात को समझते हुए उन्हीं उम्मीदवारों का सिलेक्शन करना पसंद करते हैं, जिनमें इस जॉब के लिए सही एप्टीट्यूड व एटीट्यूड हो। जहां उम्मीदवारों की एप्टीट्यूड की परख के लिए ये एंट्रेस एग्जाम्स का सहारा लेते हैं, वहीं एटीट्यूड का मूल्यांकन ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यूज के जरिये होता है। 

आइए जानते हैं कैट परीक्षा और इसमें सिलेक्शन से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
आपके एटीट्यूड कंपोनेंट को इन तीन भागों में बांटा जा सकता है।
  • अचीवमेंट ओरिएंटेशन - चुनौतियों को स्वीकार करना।
  • फ्लेक्सिबिलिटी - नए अवसर के लिए तैयार रहना।
  • कॉम्प्रिहेंसिवनेस - परिस्थितियों के विभिन्न पहलूओं को समझने की क्षमता।
अचीवमेंट ओरिएंटेशन से जुड़े सवालों के जवाब में आप फैक्ट्स व चुनौतियों के बारे में बताते हुए इंटरव्यूअर्स को इंप्रेस कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रुप डिस्कशन के टॉपिक के हर पहलू को फैक्ट्स और एनालिसिस के जरिये कवर कर कॉम्प्रिहेंसिवनेस दिखाएं।

एप्टीट्यूड जांचेंगे ये एग्जाम्स...
विज्ञापन

3 of 4
कैट, सीमैट, मैट व जैट जैसे प्रमुख एंट्रेस एग्जाम्स उम्मीदवारों का एप्टीट्यूड जांचने के लिए लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन, डाटा एनालिसिस व सफिशिएंसी इंटेलीजेंस और क्रिटिकल रिजनिंग व जनरल नॉलेज जैसे टॉपिक्स की जानकारी परखते हैं। हांलाकि इन सभी एग्जाम्स में कैट को अधिक पसंद किया जाता है।

क्या है कैट परीक्षा?...
विज्ञापन

4 of 4
कैट यानि कॉमन एडमिशन टेस्ट। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। प्रत्येक वर्ष लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई.आई.एम.) द्वारा आयोजित की जाती है। कैट के द्वारा छात्र व्यवसाय प्रशासन कार्यक्रम की पढ़ाई करते हैं और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इस परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं होती है। वे सभी विद्यार्थी जो स्नातक में कम से कम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं, वे इस प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। आपको बता दें कि कैट 2021 परीक्षा का आयोजन आईआईएम इंदौर (IIM Indore) करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें