तीसरे चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के बाद, एनटीए द्वारा एक सप्ताह के भीतर यानी 20 जुलाई तक चौथे चरण के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की उम्मीद है। चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई से 02 अगस्त, 2021 के बीच निर्धारित है। आवेदन में भरे गए विवरण में करेक्शन करने के लिए पोर्टल अभी खुला हुआ है। उम्मीदवार यदि आवश्यक करेक्शन हों तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उन्हें अपडेट कर सकते हैं।
तीसरा चरण बीई/बीटेक तो चौथा चरण बी.ई/बी.टेक और बी.आर्क/बी.योजना के लिए
जेईई के तीसरे चरण की परीक्षाएं बी.ई / बी.टेक में दाखिलों के लिए आयोजित की जाएंगी, जबकि चौथे चरण की परीक्षाएं बी.ई / बी.टेक और बी.आर्क / बी. प्लानिंग में दाखिले के लिए आयोजित की जाएंगी। पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवार भी यदि परीक्षा केंद्र सहित विवरण को बदलना चाहते हैं, वे उपर्युक्त पंजीकरण की तिथियों पर संशोधन कर सकते हैं। किसी भी शंका या समस्या के मामले में, उम्मीदवार 01140759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।