फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 2021: चौथे सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, यहां देखें डिटेल्स

Tue, 13 Jul 2021 02:22 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

जेईई (मुख्य) 2021 सत्र 4 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 जुलाई (शाम 5 बजे) तक कर दी गई है।
विज्ञापन
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई (मुख्य) 2021 सत्र 4 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई (शाम 5 बजे) हो गई। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, लेकिन ऐसा करना चाहते हैं, वे jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिन लोगों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, लेकिन अपने आवेदन पत्र में सुधार / परिवर्तन करना चाहते हैं, वे भी 13 जुलाई, शाम 5 बजे तक ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क जमा करने की भी अंतिम तिथि आगे बढ़ी

एनटीए ने परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान 13 जुलाई रात 9 बजे तक किया जा सकता है।

कोरोना की वजह से बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि

आधिकारिक नोटिस में यह बताया गया है कि अभ्यर्थियों से अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाए। अभ्यर्थी का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण उनके द्वारा अनुभव की जा रही कठिनाइयों और इसके कारण होने वाले व्यवधानों के कारण ऑनलाइन आवेदन करने में कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीदवारों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने और उम्मीदवारों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बदलने का आखिरी मौका

बता दें कि परीक्षा 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाली है। यह जेईई मेन 2021 का चौथा और आखिरी सत्र होगा। लगभग 6.09 लाख उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2021 के मई सत्र में उपस्थित होने के लिए पंजीकरण कराया है। महामारी की वजह से एनटीए ने परीक्षा केंद्रों की संख्या 232 से बढ़ाकर 334 कर दी है। जो उम्मीदवार अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें