फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2021 Exam Over: जेईई मेन चौथे सत्र की परीक्षाएं समाप्त,अब जेईई एडवांस के लिए करें आवेदन

Thu, 02 Sep 2021 05:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2021 Exam Over:इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आईआईटी, खड़गपुर की ओर से आयोजित मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2021) का चौथा चरण भी अब पूरा हो गया है। परीक्षा का आयोजन कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही चौथे चरण की आंसर की और रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
JEE Main, JEE Advanced 2021 - फोटो : iStock
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आईआईटी, खड़गपुर की ओर से आयोजित मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2021) का चौथा चरण भी अब पूरा हो गया है। परीक्षा का आयोजन कर रही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही चौथे चरण की आंसर की और रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है। हालांकि, इन सबके बीच अब बड़ा सवाल है कि जेईई मेन परीक्षा दे चुके उम्मीदवार आगे क्या करें और उनके दाखिले की प्रक्रिया तक आगे क्या - क्या पड़ाव आएंगे।  

JEE Main 2021 के समापन के बाद आगे क्या?
इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2021, गुरुवार, 02 सितंबर को समाप्त हो गई है। जेईई मेन परीक्षा इस वर्ष चार सत्रों में आयोजित की गई थी। प्रत्येक सत्र में लगभग 6-7 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। एक से अधिक सत्रों की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए, अंतिम मेरिट सूची के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया जाएगा। इसी मेरिट सूची के रैंक स्कोर के आधार पर उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिल पाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
JEE Main, JEE Advanced 2021 - फोटो : पिक्साबे
जेईई मेन 2021 आगे क्या?
  • एनटीए की ओर से अंतरिम आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी।
  • छात्रों को अभ्यावेदन जमा करके आंसर की को चुनौती देने के लिए वक्त मिलेगा।
  • उम्मीदवार को अपने द्वारा उठाई गई प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपये जमा करने होंगे।
  • एनटीए की वेबसाइट के जेईई पोर्टल पर अंतरिम आंसर की दो से तीन दिनों तक प्रदर्शित होने की संभावना है।
  • राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा केवल चुनौती लिंक के माध्यम से निर्धारित समय के दौरान शुल्क भुगतान की गई चुनौतियों पर ही विचार किया जाएगा।
  • एनटीए  jee main चौथे सत्र के परिणाम की घोषणा से पहले उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आंसर शीट और प्रश्न पत्र को प्रदर्शित करेगा। इनको दो से तीन दिन के लिए वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाने की संभावना है।
  • विषय विशेषज्ञ प्राप्त सभी चुनौतियों की जांच करेंगे और फिर एक फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही परिणाम संकलित और घोषित किया जाएगा।
  • अलग - अलग चरणों और पारियों के प्रश्न पत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों द्वारा विभिन्न पारियों और सत्रों में प्राप्त किए गए अंकों को एनटीए स्कोर में बदल दिया जाएगा।
  • ध्यान देने योग्य बात यह है कि एनटीए स्कोर परिणाम का कोई पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा।
  • प्रवेश संबंधी सभी प्रक्रियाओं/ शंकाओं के समाधान के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई मेन 2021 के परिणाम/ एनटीए रैंक की घोषणा के बाद जोसा (JoSAA), केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (CSAB), या संबंधित राज्य सरकार/संस्थान की वेबसाइट देखें।  
  • जेईई मुख्य परीक्षा परिणाम का रिकॉर्ड घोषणा की तारीख से 90 दिनों तक सुरक्षित रखा जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
र्जईई एडवांस परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Jee Advance 2021 के लिए 11 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
आईआईटी, खड़गपुर की ओर से जेईई एडवांस 2021 (Jee Advanced) के लिए 11 सितंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा और यह 16 सितंबर को समाप्त होगी। जेईई मेन में अर्हता प्राप्त करने वाले शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होंगे। जेईई मेन चौथे सत्र के परिणाम, रैंक सूची और कट-ऑफ भी 11 सितंबर से पहले आने की उम्मीद की जा सकती है। योग्य छात्र जेईई एडवांस के लिए jeeadv.ac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। Jee Advance 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 सितंबर को जारी किए जाएंगे। जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा 03 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
जेईई एडवांस्ड 2021 - फोटो : अमर उजाला
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT)
वहीं, जो लोग आईआईटी में आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम का अध्ययन करना चाहते हैं, उन्हें आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) के लिए बैठना होगा। Jee Advanced AAT 2021 का रजिस्ट्रेशन 15 अक्तूबर से शुरू होगा और परीक्षा 18 अक्तूबर को होगी। बता दें कि आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग, जेईई एडवांस्ड एएटी परिणामों के बाद शुरू होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया कई राउंड में आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस 2021 की तैयारी करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस वेबसाइट से सिलेबस, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। वे 2020 और पिछले वर्षों में ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक और IIT के सीट मैट्रिक्स भी देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें