JEE MAIN
- फोटो : अमर उजाला
एनटीए इस वर्ष 4 चक्रों में जेईई मेन 2021 परीक्षा आयोजित करेगा। पहला चक्र 23 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाना है। परीक्षा का दूसरा चक्र 15 मार्च से 18 मार्च तक चलेगा। इसके बाद तीसरा सत्र होगा, 27 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित होगा। जेईई मेन 2021 परीक्षा का चौथा चक्र 24 से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे।
इसे भी पढ़ें-IGNOU: दिसंबर 2020 टर्म एंड परीक्षा के लिए इग्नू का प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक