फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2018: ये हैं एडमिट कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव

Sat, 10 Mar 2018 01:30 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2018 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा के आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, एडमिट कार्ड मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। JEE Main 2018, की कलम-कागज आधारित परीक्षा 8 अप्रैल को और 15-16 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


परीक्षा देशभर में 1700 से अधिक केन्द्रों पर आयोजित की जाएंगी। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर उपलब्ध होगा। वहीं छात्रों की सहायता के लिए 9.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक सभी वर्किंग-डे पर एक हेल्प डेस्क भी काम करेगी।

एडमिट कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण सुक्षाव-
JEE Main 2018 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के तुरंत बाद, छात्रों को नाम, पत्र, परीक्षा केंद्र, लिंग आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी की जांच कर लेनी चाहिए। किसी भी तरह की विसंगति के मामले में, आवश्यक कार्रवाई के लिए जेईई (मुख्य) सचिवालय / सीबीएसई से संपर्क करें।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन उसके साथ पहचान प्रमाण पत्र लानी जरूरी है। पहचान प्रमाण पत्र के रूप पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र की कॉपी (श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए) जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों के पास बोर्ड द्वारी जारी एडमिट कार्ड नहीं होगा, उसे केंद्र अधीक्षक द्वारा किसी भी परिस्थिति में परीक्षा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

B.Arch/ B. Planning  कोर्स के लिए सिर्फ कलम-कागज आधारित परीक्षा होगी। परीक्षा में सभी विषयों में से बराबर अंक के साथ वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न शामिल होंगे।

गुजरात, दमन-दीव, दादरा और नगर हवेली शहरों में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती में होगा।

JEE Main 2018 में इलेक्ट्रॉनिक यंत्र जैसे, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही लॉग टेबल, किताब, नोटबुक आदि जैसी सामग्री भी परीक्षा कक्ष में लेकर आप नहीं जा सकते हैं।

बता दें कि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) JEE Main के लिए परीक्षा आयोजित करती है, इसके जरिए आईआईटी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी), डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य सेंट्रल फंडेड तकनीकी संस्थानों में छात्र इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेते हैं। JEE Main 2017 पूरे देश में 1781 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें