विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो डॉ. कमल घनशाला अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद, सीएस वर्ग को पढ़ाते हैं। गौरतलब है की प्रो डॉ. कमल घानशला को हाल ही में प्रणब मुखर्जी द्वारा विजनरी एडुप्रिंयोर ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अध्यक्ष प्रो डॉ. कमल घनशाला के साथ विश्वविद्यालय के चांसलर प्रोफेसर आर.सी. जोशी, जो इंस्टिट्यूट कंप्यूटर सेंटर, आईआईटी रुड़की, में पूर्व प्रमुख रह चुके हैं, उनके साथ ही प्रोफेसर एलएमएस पालनी, पीएचडी (यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स, यूके) भी इस उपलब्धि में सहभागी हैं।
ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय द्वारा विशेष गेट कोचिंग क्लासेस का आयोजन समय-समय पर इच्छुक छात्रों के लिए किया जाता है, जिसमे गेस्ट के रूप में लेक्चर देने डॉ. अंकुश मित्तल आते हैं जो प्रमुख शिक्षाविदों में से एक हैं एवं सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी (एनयूएस) के एक जाने-माने चेहरे हैं। यही नहीं इस विशेष गेट क्लासेस से उन छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है, जिन्होंने उच्चतम स्कोर प्राप्त कर गेट क्लियर किया है। सभी ग्राफिक एरा के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बहुत शुभकामना एवं आशा करते है की वह 'अपने सपनों को वास्तविकता में बदलें।'