B.Arch/ B. Planning कोर्स के लिए सिर्फ कलम-कागज आधारित परीक्षा होगी। परीक्षा में सभी विषयों में से बराबर अंक के साथ वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रश्न शामिल होंगे।
गुजरात, दमन-दीव, दादरा और नगर हवेली शहरों में पड़ने वाले परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती में होगा।
JEE Main 2018 में इलेक्ट्रॉनिक यंत्र जैसे, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही लॉग टेबल, किताब, नोटबुक आदि जैसी सामग्री भी परीक्षा कक्ष में लेकर आप नहीं जा सकते हैं।
बता दें कि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) JEE Main के लिए परीक्षा आयोजित करती है, इसके जरिए आईआईटी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी), डीम्ड यूनिवर्सिटी और अन्य सेंट्रल फंडेड तकनीकी संस्थानों में छात्र इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेते हैं। JEE Main 2017 पूरे देश में 1781 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।