काउंसलिंग में मिलेगी मदद
एबीपीयूए के सचिव और आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र शशांक चतुर्वेदी ने बताया कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। दुनिया में भारत के परचम को लहराने में आईआईटी के पूर्व छात्र भी सहयोग करेंगे। इसी सोच को लेकर आईआईटी के पूर्व छात्रों की संस्था ने इस फैक्ट एप इन को लॉन्च किया है। इसका मकसद दूरदराज व ग्रामीण इलाकों के छात्रों को घर बैठे काउंसलिंग में बेहतर सुविधा देकर आगे बढ़ाना है। इसमें आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी के निदेशक, शिक्षकों और छात्रों का सबसे बड़ा सहयोग मिला है।
सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फैक्ट एप इन डाउलोड करना होगा। या फिर लैपटॉप व कंप्यूटर पर गूगल पर फैक्ट एप इन वेबसाइट को ओपन करना होगा। छात्र को आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत 114 सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में दाखिले से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। यहां छात्र को उसकी मातृभाषा में साधारण तरीके से इन शीर्ष संस्थानों के पढ़ाई कर रहे छात्र या मेंटर प्रश्नों का जवाब देंगे। यदि कोई छात्र फोन के माध्यम से बात करना चाहता होगा तो मेंटर का नाम, फोटो, संस्थान व प्रोग्राम नाम सामने आएगा।
नीट, सीयूईटी, क्लैट परीक्षा भी जुड़ेगी
शशांक चर्तुवेदी ने बताया कि अगले साल से अन्य राष्ट्रीय दाखिला परीक्षाओं को भी शामिल किया जाएगा। जेईई मेन और एडवांस के साथ नीट, सीयूईटी, क्लैट आदि परीक्षा भी इसमें जुड़ेगी।
आईआईटी, एनआईटी के छात्र मेंटर बनकर मदद करेंगे
आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी के पहले वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र मेंटर बनकर सहयोग करेंगे। इन मेंटर छात्रों ने जोसा काउंसलिंग के दौरान छात्रों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए फैक्ट एप इन पर करीब 10 हजार प्रश्नों के जवाब अपलोड कर दिये गए हैं, जोकि हर छात्र के दिल में सबसे पहले आते हैं। इसके अलावा वे छात्रों या फिर पेरेंट्स से फोन के माध्यम से भी उनकी जिज्ञासा, दिक्कतों और प्रश्नों का समाधान करेंगे।