Jee Advanced 2023 Result Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। आईआईटी हैदराबाद जोन के वविला चिदविलास रेड्डी ने जेईई एडवांस्ड 2023 में 341 अंकों के साथ टॉप किया है।
जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की महिला टॉपर भी हैदराबाद जोन से हैं। 298/360 स्कोर करने वाली नयकांती नागा भाव्या श्री को इस साल महिला टॉपर घोषित किया गया है।
सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
लॉगइन विवरण दर्ज करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।