फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2024: आज सुबह दस बजे जारी होगा जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड; कैसे कर सकेंगे डाउनलोड, यहां पढ़ें

Fri, 17 May 2024 08:56 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास आज 10 बजे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन
JEE Advanced 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास आज सुबह 10 बजे संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। 

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के लिए 26 मई तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इस वर्ष आईआईटी मद्रास 26 मई को ऑनलाइन मोड में जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।

विज्ञापन

JEE Advanced 2024: परीक्षा पैटर्न

आपको बता दें कि उम्मीदवारों को दो अनिवार्य पेपर देने होंगे, पेपर 1 और 2. जेईई एडवांस 2024 के परीक्षा पैटर्न के अनुसार कुल 54 प्रश्न हैं, प्रत्येक विषय में 18 प्रश्न उम्मीदवारों से पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि तीन घंटे है। दोनों पेपरों में तीन खंड होंगे- भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित।

JEE Advanced 2024: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
  • उम्मीदवार का विवरण
  • रोल नंबर
  • रोल नंबर
  • आईआईटी जोन
  • केंद्र कोड
  • विकलांग व्यक्ति की स्थिति
  • उम्मीदवारों का फोटो और हस्ताक्षर
  • आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • जेईई एडवांस की तारीख और समय
  • परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
 
विज्ञापन

JEE Advanced 2024: कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई एडवांस 2024 "एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के लिए पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके 'लॉगिन' पर क्लिक करें।
  • जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें