JEE Advanced Admit Card 2020: ज्वाईंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एडवांस्ड) 2020 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बस कुछ ही देर में जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस 2020 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सुबह 10 बजे से जेईई एडवांस के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल jeeadv.ac.in पर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों को खबर में आगे डायरेक्ट लिंक से भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई एडवांस हॉल टिकट 27 सितंबर को सुबह 9 बजे तक ही डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद यह लिंक सक्रिय नहीं रहेगा। इससे पहले ही उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करके रख लें। एडमिट कार्ड 2020 के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, एग्जाम सेंटर और ऐड्रेस की जानकारियां मिल जाएंगी। इसके अलावा कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए सभी आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सामग्री लाने के निर्देश भी एडमिट कार्ड में शामिल होंगे। बता दें कि जेईई एडवांस 2020 की यह परीक्षा 27 सितंबर, 2020 को होनी है। आईआईटी दिल्ली इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है।
JEE Advanced Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड –