फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Admit Card 2020: आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, यहां है डायरेक्ट लिंक

Mon, 21 Sep 2020 10:46 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2020
विज्ञापन

JEE Advanced Admit Card 2020:  ज्वाईंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एडवांस्ड) 2020 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बस कुछ ही देर में जारी कर दिए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस 2020 परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सुबह 10 बजे से जेईई एडवांस के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल jeeadv.ac.in  पर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा उम्मीदवारों को खबर में आगे डायरेक्ट लिंक से भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


जेईई एडवांस हॉल टिकट 27 सितंबर को सुबह 9 बजे तक ही डाउनलोड कर पाएंगे। इसके बाद यह लिंक सक्रिय नहीं रहेगा। इससे पहले ही उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करके रख लें। एडमिट कार्ड 2020 के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, एग्जाम सेंटर और ऐड्रेस की जानकारियां मिल जाएंगी। इसके अलावा कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए सभी आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सामग्री लाने के निर्देश भी एडमिट कार्ड में शामिल होंगे। बता दें कि जेईई एडवांस 2020 की यह परीक्षा 27 सितंबर, 2020 को होनी है। आईआईटी दिल्ली इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है।

JEE Advanced Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड –

विज्ञापन

चरण - 1 सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
चरण - 2 होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 फिर एक नया पेज खुल जाएगा। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। 
चरण - 4 आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आपके सामने होगा। 
चरण - 5 उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभाल कर रखें। 
 
JEE Advanced Admit Card 2020 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें। 
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
 
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri: BEL में युवाओं के लिए नौकरी का मौका, आवेदन के लिए बस एक दिन बाकी

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें