3 जून से चल रही जोसा काउंसलिंग
आईआईटी, एनआईटी और अन्य कक्षाओं में सीट अलॉटमेंट के लिए जोसा (ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) काउंसलिंग पहले ही 3 जून 2025 से शुरू हो गया है। बी.आर्क. के लिए सीट अलॉटमेंट रैंक, संवैधानिक और सीट की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। हर आईआईटी की बी.आर्क डिग्री के लिए कट-ऑफ अलग-अलग होती है। इस साल का कट-ऑफ पिछली बार के ट्रेंड, परीक्षा की कठिनाई और अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करेगा।
शैक्षणिक योग्यता और न्यूनतम अंक जरूरी
आर्किटेक्चर (B.Arch) कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता एक अहम मानदंड है। सामान्य वर्ग के छात्रों को 12वीं या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 75% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए यह सीमा 65% निर्धारित की गई है। जेईई एडवांस्ड एएटी 2025 में सफल होने वाले छात्रों के लिए आर्किटेक्चर के क्षेत्र में करियर बनाने का यह सुनहरा मौका है। अगर आपने एएटी पास कर ली है और आपकी जेईई एडवांस्ड रैंक भी अच्छी है, तो अब आपके पसंदीदा IIT में B.Arch कोर्स के लिए एडमिशन की तैयारी शुरू करने का सही समय है।
JEE Advacnce AAT Result 2025: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर "JEE एडवांस्ड AAT परिणाम 2025" डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद "सबमिट" पर क्लिक करें और अपना स्कोर देखें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।