फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission 2025: दिल्ली के चार इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, इस दिन आएगा पहला सीट अलॉटमेंट

Sun, 08 Jun 2025 12:35 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

BTech-BArch Admission 2025: बीटेक व बीआर्क में दाखिले में सीट आवंटन के चार राउंड होंगे। इसके तहत पहला राउंड 9 जून से शुरू होगा। इस दिन सीट आवंटन का रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रत्येक राउंड में उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
BTech-BArch Admission 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BTech-BArch Admission 2025: दिल्ली सरकार के चार इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक व बीआर्क (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) में दाखिले के लिए जैक (ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग) की पंजीकरण प्रक्रिया दो जून को समाप्त होने के बाद अब सीट आवंटन राउंड शुरू हो रहे हैं। बीटेक व बीआर्क में दाखिले में सीट आवंटन के चार राउंड होंगे। इसके तहत पहला राउंड 9 जून से शुरू होगा। इस दिन सीट आवंटन का रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रत्येक राउंड में उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक राउंड में सीट आवंटित होगी और उन्हें फीस का भुगतान करना होगा। फीस का भुगतान नहीं करने और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं पहुंचने पर दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।

स्पॉट राउंड भी होगा आयोजित

यदि चार राउंड के बाद सीटें खाली रहती हैं तो स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा जो कि जुलाई के मध्य में होगा। किसी छात्र को सीट आवंटन के बाद हुए दाखिले को वापस लेना है तो उसे 8 जुलाई तक आवेदन करना होगा।

इन चार इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

जैक काउंसलिंग के तहत नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी), दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन (आईजीडीटीयूडब्लयू), इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफाॅर्मेशन टेक्नॉलॉजी दिल्ली (आईआईआईटीडी) में दाखिले के लिए पंजीकरण 21 मई को शुरू हुई थी जो कि दो जून को समाप्त हुई है। इन चारों संस्थानों की कुल 5422 सीटें हैं, जिसमें से डीटीयू में 2643, एनएसयूटी में 2197, आईजीडीटीयूडब्लयू में 50, आईआईआईटीडी में 532 सीटें हैं। इनकी 85 फीसदी सीटों पर दिल्ली के व 15 फीसदी सीटों पर दिल्ली के बाहर के विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है। इस बार दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय ने अपने आपको इस काउंसलिंग से अलग कर लिया है।

बीटेक व बीआर्क का काउंसलिंग शेड्यूल

चरण तिथि
पहला सीट आवंटन परिणाम 9 जून 2025
दस्तावेज सत्यापन (श्रेणीवार) 10-18 जून 2025
सीट फ्रीज की अंतिम तिथि 18 जून 2025
दूसरा राउंड पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग 19 जून 2025
दूसरा सीट आवंटन परिणाम 24 जून 2025
सत्यापन 25-26 जून 2025
तीसरा सीट आवंटन परिणाम 30 जून 2025
सत्यापन 01-02 जुलाई 2025
दाखिला वापसी की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2025 (रात 10:30 बजे)
चौथा सीट आवंटन परिणाम 04 जुलाई 2025
सत्यापन 07-08 जुलाई 2025
ब्रांच अपग्रेडेशन 10 जुलाई 2025
स्पॉट राउंड की जानकारी 11 जुलाई 2025
उम्मीदवार किसी राउंड के तहत आवंटित सीट पर अपना दाखिला 8 जुलाई रात 10:30 बजे तक वापस ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें