फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2026: आईआईटी रुड़की ने शुरू किए आर्किटेक्चर टेस्ट के लिए आवेदन, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म

Mon, 01 Jun 2026 04:34 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE AAT 2026 Registration: आईआईटी रुड़की ने जेईई एएटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा आर्किटेक्चर कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित होती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (JEE AAT 2026) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जून 2026, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


जेईई एएटी उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो चुनिंदा आईआईटी द्वारा पेश किए जाने वाले बैचलर ऑफ आर्किटेक्बर (बीएर्च) कार्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं।

आवेदन के लिए क्या है योग्यता?

जेईई एएटी 2026 के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने JEE Advanced 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो। यह परीक्षा विशेष रूप से उन छात्रों के लिए होती है जो आईआईटी में आर्किटेक्चर (B.Arch) कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं।

यह अवसर मुख्य रूप से IIT खड़गपुर, IIT रुड़की और IIT (BHU) वाराणसी में आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए होता है।

विज्ञापन

नोट करें अहम तिथियां

इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जून 2026, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को आवेदन का अवसर नहीं मिलेगा।

जेईई एएटी परीक्षा 4 जून 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसके बाद परिणाम 7 जून 2026 को घोषित किए जाएंगे।

कैसे मिलेगा प्रवेश?

जेईई एडवांस्ड 2026 के अंतर्गत आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) की प्रवेश प्रक्रिया संयुक्त कार्यान्वयन समिति (JIC) द्वारा निर्धारित की जाएगी। समिति AAT परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता अंक (कट-ऑफ) तय करेगी, जिसे प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

हालांकि, केवल AAT पास करना ही प्रवेश की गारंटी नहीं है। B.Arch पाठ्यक्रम में प्रवेश जेईई एडवांस्ड 2026 की ऑल इंडिया रैंक (AIR) और उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर दिया जाएगा। केवल वही छात्र B.Arch में प्रवेश पा सकेंगे, जो AAT उत्तीर्ण करने के साथ-साथ आवश्यक रैंक भी हासिल करेंगे।
 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • अपने JEE Advanced 2026 के रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब “JEE AAT 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें