कब होगी सीजी व्यापम प्री-बीएड एंट्रेस की परीक्षा?
आधिकारिक सूचना के अनुसार प्री-बीएड एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा।
यह परीक्षा छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही सभी पेज डाउनलोड कर प्रिंट निकालना होगा। इन चरणों का पालन करके अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे:
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर ऊपर दिए गए Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।
- अब संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो खुलने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद लॉगिन बटन दबाएं।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार सभी जानकारियां जांचने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।