JEE Advanced 2021:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर ने जेईई एडवांस्ड 2021 परीक्षा के लिए सिलेबस और मॉक टेस्ट जारी कर दिया है। जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए विषयवार सिलेबस और मॉक टेस्ट पेपर जारी हो गए हैं, जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के जरिए अपना सिलेबस और मॉक टेस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित होगी। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख, हॉल टिकट और दूसरी तारीखों के बारे में घोषणा बाद में होगी। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए बेहद आसान तरीके से कुछ स्टेप्स में मॉक टेस्ट और सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें JEE एडवांस्ड 2021 परीक्षा के लिए सिलेबस और मॉक टेस्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही सिलेबस और मॉक टेस्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको विषयवार मॉक टेस्ट पेपर पर क्लिक करना होगा।
-अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा का पूरा सिलेबस और विषयवार मॉक टेस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि सिलेबस पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा। मॉक टेस्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन विवरण भरना होगा। जो अभ्यर्थी इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे मॉक टेस्ट और सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।