फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2019: आंसर शीट जारी, स्टूडेंट्स को भेजे जा रहे हैं ये लिंक

Wed, 29 May 2019 05:56 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की ने कराया है जेईई एडवांस्ड - फोटो : source
विज्ञापन

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2019 के लिए आंसर/रेस्पॉन्स शीट भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रूड़की ने इस संबंध में परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को लिंक भेजना शुरू कर दिया है। संस्थान के अनुसार, स्टूडेंट्स को उनकी रजिस्टर्ड आईडी पर ईमेल और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए उनके रेस्पॉन्स लिंक भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


यही नहीं, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रेस्पॉन्स जेईई एडवांस्ड के कैंडिडेट पोर्टल से भी देख सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह रेस्पॉन्स शीट जारी की जा चुकी है। यह 1 जून, 2019 की शाम 5 बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। आगे पढ़ें रेस्पॉन्स शीट देखने की प्रक्रिया और जरूरी लिंक...

विज्ञापन

वेबसाइट पर ऐसे देखें अपनी रेस्पॉन्स शीट
- जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां कैंडिडेट पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉग-इन करें।
- आपकी रेस्पॉन्स/आंसर शीट स्क्रीन पर दिख जाएगी।

इस बार जेईई एडवांस्ड में देशभर से करीब 1.68 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के नतीजे 14 जून 2019 को जारी होंगे। वहीं, पिछले साल जेईई मेन के करीब 2.31 लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए थे। इनमें से करीब 1.65 लाख परीक्षा में शामिल हुए थे।

जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
सीधे कैंडिडेट पोर्टल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें