फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir NEET UG Counselling 2023: जम्मू-कश्मीर नीट यूजी काउंसलिंग की तिथि घोषित, ऐसे करें आवेदन

Mon, 17 Jul 2023 09:35 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Jammu Kashmir NEET UG Counselling 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने जम्मू और कश्मीर में NEET UG काउंसलिंग 2023 की तिथियां जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jammu Kashmir NEET UG Counselling 2023: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JKBOPEE) ने जम्मू और कश्मीर में NEET UG काउंसलिंग 2023 की तिथियां जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। जारी नोटिस के अनुसार, नीट यूजी पास करने वाले उम्मीदवार 19 जुलाई से 23 जुलाई, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट jkbopee.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • नीट यूजी 2023 स्कोरकार्ड

  • कक्षा 12 की मार्कशीट

  • कक्षा 10 की मार्कशीट

  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र

  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का अधिवास प्रमाण पत्र (केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित उम्मीदवारों के संबंध में एसटी श्रेणी प्रमाण पत्र)

विज्ञापन

पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बोर्ड सभी उम्मीदवारों की अंतरिम यूटी मेरिट सूची (पीयूटीएमएल) को अधिसूचित करेगा, जिसका उपयोग उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग (वरीयताओं को भरने) के लिए किया जाएगा, जिसके आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। चूंकि व्यावसायिक कॉलेजों में प्रवेश समयबद्ध है, इसलिए उम्मीदवारों को पंजीकरण की अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह उम्मीदवारों के हित के लिए हानिकारक हो सकता है। ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें