Jamia Millia Islamia Admission 2020: कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी दी है। अब विद्यार्थी जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और स्कूल में 30 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय और जेएमआई स्कूलों में दाखिले के लिए 30 जून तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी है। यह अधिसूचना जेएमआई परीक्षाओं के नियंत्रक की तरफ से जारी किया गया है।
विद्यार्थी सभी प्रोग्राम्स के लिए अपने आवेदन फॉर्म को एक जुलाई से लेकर तीन जुलाई तक संपादित कर सकते हैं। यानी कि आवेदन फॉर्म में अगर कोई गलती हुई है तो उसे सुधार सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से देश में ऐसे हालत बने हुए हैं कि इस बार सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दाखिले का फॉर्म ऑनलाइन ही जमा हो रहा है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने का प्रावधान किया है। कोविड-19 की वजह से पहली बार इग्नू ने अपने सभी असाइनमेंट और प्रोजेक्ट्स को ऑनलाइन जमा करने की सुविधा दी है।