NDA/NA (I) & (II) 2020: अगर आप भारतीय थल सेना, नौ सेना और वायु सेना में जाकर देश की रक्षा करने का सपना देख रहे हैं, तो 'अमर उजाला' का Safalta.com आपको सुनहरा मौका दे रहा है। आप हमारे कोर्स, 75 दिन और 200 घंटे की ऑनलाइन कक्षा से एनडीए (NDA EXAM) की परीक्षा में सफलता पा सकते हैं। इस ऑनलाइन कोर्स में आपका मार्गदर्शन दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी करेंगी। इसके लिए बस आपको 22 जून से शुरू हो रहे एनडीए कैप्सूल कोर्स में दाखिला लेना होगा।
NDA की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ये जानकर ख़ुशी होगी की UPSC ने अपनी वेबसाइट पर NDA 1 और NDA 2 की पेपर की तारीख की घोषणा कर दी है। पेपर 6 सितम्बर 2020 को होना तय किया गया है। गौरतलब है कि कोरोना के चलते अप्रैल 2020 में होने वाली NDA 1 की परीक्षा टाल दी गई थी जो कि अब 6 सितम्बर 2020 को ही की जानी तय है।
यह परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जाती है और इसमें चयन लिखित परीक्षा और सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के इंटेलिजेंस और पर्सनैलिटी टेस्ट के जरिए होता है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को एसएसबी टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलता है।
मात्र 6,999 रुपये में पाएं एनडीए (NDA) के ऑनलाइन कोर्स में दाखिला
इस कैप्सूल कोर्स के लिए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों इस कोर्स के लिए कुल 6,999 रुपये देने होंगे। दो दिना कोर्स शुरू हो जाएगा इसलिए बिना देरी किए आज ही आवेदन करें।
अमर उजाला के पाठकों को छूट
विद्यार्थियों के लिए Safalta.com के एनडीए कैप्सूल कोर्स की फीस 6,999 रुपये रखी गई है। अमर उजाला' के पाठकों को इस कोर्स की फीस पर 1500 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पहले 100 एडमिशन के लिए ही उपलब्ध है। इस मौके को अपने हाथ से जाने न दें और अभी इस कोर्स में दाखिला लें । यह छूट पाने के लिए पाठकों को NDA1500 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
क्या है Safalta.com के इस (NDA) कैप्सूल कोर्स की खासियत?
इस कोर्स में आपको पीडीएफ फॉर्म में स्टडी मैटेरियल मिलेगा और ऑनलाइन फैकल्टी आपके सवालों का जवाब देगी और आपको एनडीए निकालने के ट्रिक के साथ ही विषय की तैयारी भी कराई जाएगी। यह कोर्स आपको लाइव इंटरेक्टिव क्लास के जरिए एनडीए की तैयारी कराएगा। विद्यार्थियों को एनडीए में सफलता दिलाने के लिए इस कोर्स में हर हफ्ते मॉक टेस्ट कराया जाएगा। कैप्सूल कोर्स में विद्यार्थियों को 150 से ज्यादा पीडीएफ स्टडी मैटेरियल मिलेगा। स्पेशल क्वेश्चन सेशन होगा, जिसमें विद्यार्थी अपने सवाल भी पूछ सकेंगे। विद्यार्थियों को 'सफलता क्लास' के यूट्यूब चैनल पर डेली करेंट अफेयर्स की जानकारी मिलेगी। पर्सनलाइज्ड काउंसलिंग सेशन होगा। आप अपने मोबाइल के जरिए भी पढ़ाई कर सकेंगे।
एनडीए (NDA) का लिखित परीक्षा का पैटर्न
विषय अधिकतम मार्क्स समय सीमा
गणित 300 150 मिनट
सामान्य क्षमता परीक्षण 600 150 मिनट
योग 900
पेपर-1
गणित- गणित के पेपर में 120 प्रश्न आते हैं जो कि 300 नंबर के होते हैं। यह पेपर 2.5 घंटे का होता है। प्रश्नों के गलत जवाब देने पर नंबर कटते हैं। गणित के पेपर में सफलता के लिए आपको 1.25 मिनट में प्रति प्रश्न सा सही जवाब देना होता है। गणित के पेपर में 65 फीसदी दसवीं और 35 फीसदी 12वीं की कक्षा के पाठ्यक्रम से आता है।
पेपर- 2
एनडीए परीक्षा का दूसरा पेपर सामान्य क्षमता का होता है। इसमें 150 सवाल पूछे जाते हैं जो कि 600 नंबर के होते हैं। इस पेपर के लिए 2.5 घंटे का वक्त तय होता है और नेगेटिव मार्किंग होती है। दूसरे पेपर के पहले भाग में अंग्रेजी आती है जो कि 200 नंबर की होती है। इस खंड में उम्मीदवार के अंग्रेजी भाषा के कौशल का परीक्षण किया जाता है। इसमें शब्दावली, बुनियादी व्याकरण के अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। दूसरे भाग में सामान्य क्षमता के सवाल होते हैं जो कि 400 नंबर के होते हैं। इसमें विभिन्न विषयों जैसे कि सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भौतिकी, भूगोल, रसायन विज्ञान से सवाल पूछे जाते हैं।
आज ही इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए आगे दिए लिंक पर क्लिक करे https://bit.ly/2UpErf8