जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म 25 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले विश्वविद्यालय ने आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख 20 सितंबर निर्धारित की थी।
लेकिन, अब छात्र एक बार फिर 25 अक्तूबर तक यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
jamiahamdard.edu
इसे भी पढ़ें-CA foundation course : खुशखबरी, सीए फाउंडेशन कोर्स में अब 10वीं के बाद हो सकेगा
विश्वविद्यालय का कहना है कि छात्रों की परेशानी को देखते हुए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। बता दें कि विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में होगी। आवेदन के बाद छात्रों को काउंसलिंग के लिए कॉलेज आने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें-SSC JE Admit Card 2020: प्रवेश पत्र जारी, 27 अक्तूबर से होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय छात्रों की योग्यता के आधार पर यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला देगा। इसके लिए मेरिट लिस्ट तैयार होगी जो कि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके अलावा, यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए चयनित छात्रों को ई-मेल के जरिए भी सूचना दी जाएगी।