फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA/NA 2020- SSB में जाने से पहले ध्यान रखें ये महत्वपूर्ण बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

NDA/NA की लिखित परीक्षा में सफल छात्रों को ढेर सारी शुभकामनाएं। वहीं जो अभ्यर्थी कुछ अंकों से विफल रहे हैं उन्हें हतास होने की जरूरत नहीं है। अपने जोश को और बेहतर करें और एक बार फिर से प्रयास करें। आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से NDA की लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए SSB इंटरव्यू को पास करने के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स लेकर आए हैं। SSB में जाने से पहले इन बातों को जरूर ध्यान रखें-

  • अपने सारे डॉक्यूमेंट तैयार रखें -SSB इंटरव्यू में जाने से पहले अपने सारे डॉक्यूमेंट को एकत्रित कर लें। बिना डॉक्यूमेंट के आपकी सारी तैयारी व्यर्थ है। इसलिए सारे दस्तावेज़ जैसे, फोटोकॉपी, फोटोग्राफ, सर्टिफिकेट आदि को एक जगह रख लें।
  • SSB इंटरव्यू के सभी नियमों को अच्छे से समझ लें - बता दें कि यह कोई आम नौकरी का इंटरव्यू नहीं है। कई सारे छात्र इसकी अहमियत को समझे बगैर बिना किसी तैयारी के पहुंच जाते हैं। इसके लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं। जिस पर SSB इंटरव्यू की सारे प्रक्रियाओं का विवरण दिया हुआ है। उसे अच्छे से पढ़ लें और समझ लें। ताकि वहां जाकर आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। जिसमें 5 दिन तक होने वाले टेस्ट जैसे TAT, WAT, SRT, SD और GTO इत्यादि के बारे में सब कुछ अच्छे से पता चल जाएगा।
  • इस इंटरव्यू में 2 स्टेज होते हैं। पहले स्टेज में स्क्रीनिंग टेस्ट होता है जो एक दिन का होता है। दूसरे स्टेज में साइकोलॉजिकल टेस्ट, GTO इंटरव्यू, पर्सनल इंटरव्यू जैसे कई टेस्ट होते हैं। दूसरा स्टेज पांचवे दिन तक चलता हैं। जिसमें अंतिम दिन फाइनल रिजल्ट घोषित किए जाते हैं। जिसमें चयनित छात्र मेडिकल टेस्ट के लिए जाते हैं।
  • स्क्रीनिंग टेस्ट- पहले दिन होने वाले स्क्रीनिंग टेस्ट को ज्यादातर उम्मीदवार नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं। बता दें कि यदि आप स्क्रीनिंग टेस्ट पास नहीं कर पाते तो आप आगे नहीं जा सकते। यह टेस्ट दो भाग में होता है। पहले OIR (ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग) टेस्ट होता है जो आपके IQ लेवल की जांच के लिए होता है। इस टेस्ट में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं जो जनरल अवेयरनेस या गणित सेक्शन से जुड़े होंगे। इसके लिए आपको 30 मिनट का समय मिलेगा।
  • OIR में पास होने वाले अभ्यर्थी दूसरे भाग PPDT(पिक्चर परसेप्शन &डिस्क्रिप्शन टेस्ट) के लिए जाते हैं। इसमें उम्मीदवारों को 30 सेकंड तक एक तस्वीर दिखाई जाती है जिसको डिकोड करके एक स्टोरी बनानी होती है। मैं व्यक्तिगत रूप से आपको सलाह दूंगा कि आप YouTube पर "My Appointment with a psychologist" नामक स्लाइड्स पर इसकी बेहतरीन जानकारी हासिल कर सकते हैं। इन टेस्ट पर प्रैक्टिस के लिए मार्केट में कई तरह की किताबें मिलती हैं, आप चाहें तो उनकी मदद ले सकते हैं। साथ ही में सलाह दूंगा कि किताबों में अंकित चीजों से हूबहू विचारधारा ना बनाएं। इस इंटरव्यू में आपके निजी जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं जिसको आपको अपने हिसाब से नैरेट करना होगा। किताबों में दी गई बातें सिर्फ दिशा निर्देश के लिए हैं।
  • यदि बात की जाए भाषा की जानकारी की तो, आपको अंग्रेजी आना अनिवार्य नहीं है। लेकिन भीड़ से अलग बनना है तो थोड़ी-बहुत अंग्रेजी सीख लीजिए। इसके लिए आप किसी स्पोकेन इंग्लिश कोर्स की सहायता ले सकते हैं। आपको अपने अंदर से सभी तरह के झिझक को निकाल देना होगा। ताकि पूरे आत्मविश्वास के साथ SSB इंटरव्यू फेस कर सकें।
  • वहीं, दूसरे स्टेज को चार दिनों में बांटा गया है। सबसे पहले इसमें साइकोलॉजिकल टेस्ट होता है। यह लगभग आपके PPDT टेस्ट की तरह होता है। जिसमें सबसे पहले आपको TAT (थीमेटिक अप्रिसिएशन टेस्ट) देना होगा। इसमें आपको 12 तस्वीरें दिखाई जाएंगी। जिसको देखकर आपको 12 कहानियां लिखनी होती हैं। यह टेस्ट आपके मानसिक संतुलन की जांच करता है तो याद रखें कि इस टेस्ट को देने से पहले एक बेहतर नींद जरूर पूरा कर लें ताकि परीक्षा के दौरान आपके दिमाग में अन्य बातें ना आएं।
  • सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और कठिन होता है तीसरे दिन GTO (ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर) टेस्ट की तैयारी करना। इसकी तैयारी आप किसी किताब से नहीं कर सकते हैं। आपको सुबह शाम कम से कम एक घंटा फिजिकल एक्सरसाइज करना चाहिए। जरूरत नहीं है कि दौड़ने में आप उसैन बोल्ट ही बन जाएं, लेकिन आपको क्षमता के अनुसार दौड़ने की तैयारी रखनी होगी। इसके अलावा आपको रोजाना इंग्लिश अख़बार पढ़ने की आदत बनानी होगी। साथ ही हाल फिलहाल की बड़ी घटनाओं की पूरी जानकारी आपको होनी चाहिए। करंट अफेयर्स की अच्छी तैयारी आपको GD (ग्रुप डिस्कशन), लेक्चरेट और पर्सनल इंटरव्यू में भी काफी मदद करेगी।

साथ ही यदि आप अपने बोलने की कुशलता को और बेहतर कर लेते हैं तो GTO टेस्ट आपके लिए बेहद आसान हो जाएगा।

पर्सनल इंटरव्यू के लिए आपको PIQ फॉर्म बड़े सफाई से भरना होगा। उन बातों को नहीं लिखना है जिसे आप साबित ना कर सकें। इसके लिए भी आपकी इंग्लिश की स्किल, करंट अफेयर्स की तैयारी काफी सहायता करेगी। ज्यादा से ज्यादा इंग्लिश में बात करने की कोशिश करें। IO (इंडिविजुअल ऑब्जरवेशन) के वक़्त आपको एकाग्रता से जुड़े रहना होगा। यहां आपका इंटरव्यू लेने वाला ऑफिसर सीनियर रैंकिंग का होता है, इसलिए आपको ज्यादा चालाक बनने की जरूरत नहीं है। उनसे झूठ बोलने की कोशिश नहीं करना। साथ ही आपको अपने फैमिली बैकग्राउंड, निवास क्षेत्र, राज्य और खेल आदि से जुड़ी बेहतर जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा, आर्मी/नेवी/एयरफोर्स के स्ट्रक्चर, रैंकिंग, कमांड्स समेत पूरी डिटेल अच्छे से पता होनी चाहिए। जो छात्र NCC के माध्यम से चयनित हैं उनसे आर्म्स से जुड़े प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। वहीं साइंस बैकग्राउंड वाले छात्र जो नेवी या एयरफोर्स में भर्ती होना चाहते हैं, उनसे आर्किमिडीज प्रिंसिपल, पास्कल्स लॉ, थ्रस्ट, एयर ड्रैग के प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं। इसलिए इन टॉपिक को अच्छे से तैयार कर लें।

याद रखें कि आपका पहला अटेम्प्ट बेस्ट होना चाहिए। यह पांच दिन आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन है। इसमें आप अपना बेस्ट दें। सुरक्षा बलों की असली पहचान उनके अनुशासन से होती है। इसलिए आपको एक प्रॉपर रूटीन बनाना होगा और उसे लगन के साथ फॉलो भी करना होगा। SSB इंटरव्यू आपके जीवन का टेस्ट होता है, इसलिए इस दौरान आपको अपना बेहतर व्यक्तित्व रखना है, अपने करीब के सभी लोगों की मदद करें, वहां घरेलू कामों में भाग लें, बड़ों की इज्जत करें, साथियों की मदद करें, एक साधारण, ईमानदार इंसान बनें। जितना ज्यादा हो सके इस 5 दिन में सीखने की कोशिश करें और ज्यादा से ज्यादा दोस्त बनाएं।

जय हिन्द

भारतीय सेना से जुड़ना गर्व की बात होती है, अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो निश्चित ही NDA/NA सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है। आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आया है NDA/NA SSB की तैयारी के लिए खास कोर्स जिसमें आप एक्सपर्ट्स की सहायता से SSB की तैयारी कर सकते हैं। इसके साथ ही आज ही एडमिशन लेने पर आप मात्र 5499 रु. में ही इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें http://bit.ly/sflta-ssb-nda और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म-  https://forms.gle/6NZDQPL59BrnHaj98

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें