IIT रुड़की ने 14 अक्तूबर को रात 11:59 बजे JAM 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बंद कर दिया था। हालांकि, आवेदकों को शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर, 2021 रात 11:59 बजे तक है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitr.ac.in पर कर सकते हैं। JAM 2022 के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये प्रति विषय है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह 750 रुपये प्रति विषय ही है।नवीनतम अपडेट के अनुसार, JAM 2022 आवेदन फॉर्म सुधार सुविधा 20 अक्तूबर, 2021 से शुरू होगी और 25 अक्तूबर को समाप्त होगी। यह JOAPS के तहत भी उपलब्ध होगी और इसके माध्यम से उम्मीदवार विवरण और फोटो को संपादित और संशोधित कर सकेंगे।
क्या सभी चीजों में बदलाव किए जा सकते हैं?
आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को कुछ विकल्पों के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। जबकि उम्मीदवार के नाम, जन्मतिथि, माता-पिता / अभिभावक का नाम, विश्वविद्यालय / कॉलेज का नाम, स्नातक का वर्ष, अंक / सीजीपीए में परिवर्तन करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। टेस्ट पेपर को जोड़ने या बदलने के लिए, श्रेणी या लिंग बदलने और परीक्षा शहरों की पसंद में बदलाव के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लागू शुल्क का विवरण देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण सूचना