1 मार्च को हुई थी झड़प
1 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में तृणमूल कांग्रेस और सीपीआई (एम) की छात्र इकाइयों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार पर हमला हुआ और एक छात्र मंत्री की कार से टकराकर घायल हो गया। बाद में, कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर बसु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
इसके बाद, 10 मार्च को विश्वविद्यालय में "आज़ाद कश्मीर" और "फ्री फिलिस्तीन" लिखी गई वॉल ग्रैफिटी सामने आई, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 152 के तहत एफआईआर दर्ज की है, जो भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कार्यों से संबंधित है।