फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल के कोल्लम में छात्र की हत्या, बहन के पूर्व मंगेतर ने किया हमला; आरोपी ने की आत्महत्या

Tue, 18 Mar 2025 09:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala: केरल के कोल्लम में 22 वर्षीय छात्र की हत्या उसकी बहन के पूर्व मंगेतर थेजस राज ने कर दी, क्योंकि शादी टूट गई थी। हमले में पीड़ित के पिता घायल हुए। हत्या के बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala: केरल के कोल्लम जिले में 22 वर्षीय कॉलेज छात्र की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, यह अपराध उसकी बहन के पूर्व मंगेतर थेजस राज ने किया क्योंकि लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

हमले की पूरी घटना

एफआईआर के अनुसार, थेजस राज सोमवार रात पीड़ित के घर में घुसा। पीड़ित के माता-पिता का आरोप है कि वह पूरे परिवार को मारने की मंशा से आया था क्योंकि उनकी बेटी की शादी किसी और से तय हो चुकी थी।

शिकायत में बताया गया है कि थेजस ने सबसे पहले पीड़ित के पिता जॉर्ज गोमास पर चाकू से हमला किया। जब उनका बेटा फेबिन जॉर्ज गोमास बीच-बचाव करने आया, तो थेजस ने उसे कई बार चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329 (अवैध रूप से घर में घुसना), धारा 103 (हत्या) और धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपी ने की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद थेजस राज ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

एफआईआर के अनुसार, थेजस के चाचा ने शिकायत दर्ज कराई है कि राज काफी परेशान था, क्योंकि उसकी प्रेमिका ने उससे शादी तोड़ दी थी। इसी कारण उसने लड़की के पिता और भाई पर हमला किया और फिर आत्महत्या कर ली।

पर्दे में आया था आरोपी, साथ लाया था पेट्रोल

जांच में खुलासा हुआ कि थेजस राज बुर्का पहनकर घर में घुसा और उसके पास चाकू व पेट्रोल था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि उसने पेट्रोल कहां से लिया। बुर्का घटनास्थल पर फेंका हुआ मिला।"
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

हत्या के बाद थेजस राज का शव कडप्पाकड़ा रेलवे ट्रैक पर मिला। पास में ही एक कार भी पाई गई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि थेजस इसी गाड़ी से वहां आया था।

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने हत्या की योजना कैसे बनाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें