JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही 12वीं कला संकाय का रिजल्ट जारी करने वाला है। साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है, जिसमें क्रमशः 79.26% और 91.2% छात्र पास हुए हैं। अब लाखों आर्ट्स के छात्र बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 इसी हफ्ते घोषित किया जा सकता है।
कैसा रहा साइंस और कॉमर्स रिजल्ट?
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 में साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम में 80.53% लड़कियां सफल हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत सिर्फ 48.43% रहा। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86% रहा। इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% विद्यार्थी पास हुए। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% का शानदार पासिंग प्रतिशत दर्ज किया गया है। लातेहार जिला दोनों स्ट्रीम में टॉप पर रहा। यहां पढ़ें पूरा विवरण...
साइंस में अंकिता, कॉमर्स में रेशमी बनीं स्टेट टॉपर
अंकिता दत्ता को 500 में से 477 अंक मिले हैं और उन्होंने राजकीय कृत हाई स्कूल, गोविंदपुर से पढ़ाई की है। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में रेशमी कुमारी ने 476 अंक प्राप्त कर संत जेवियर गर्ल्स कॉलेज, चाईबासा से जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।