फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Delhi 2024: जेएसी दिल्ली काउंसलिंग के लिए आज से शुरू होगी च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया, इस लिंक से करें संपादित

Wed, 10 Jul 2024 08:57 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JAC Delhi 2024 Counselling: संयुक्त प्रवेश समिति (जेएसी), दिल्ली आज 10 जुलाई को JAC दिल्ली 2024 चॉइस-एडिटिंग विंडो खोलने वाला है। उम्मीदवार कैसे संपादित करें अपने विकल्प, यहां पढ़ें।
 
विज्ञापन
JAC Delhi 2024 Counselling - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

JAC Delhi 2024 Counselling: संयुक्त प्रवेश समिति (जेएसी), दिल्ली आज 10 जुलाई को JAC दिल्ली 2024 चॉइस-एडिटिंग विंडो खोलने वाला है। JAC दिल्ली 2024 चॉइस-एडिटिंग लिंक आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। जिन उम्मीदवारों ने JAC दिल्ली 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट- jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपनी पसंद संपादित कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें की JAC 2024 राउंड 3 के लिए सीट आवंटन के परिणाम कल, 11 जुलाई को जारी किए जाएंगे। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीटें फ्रीज करने की और दस्तावेज़ सत्यापन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। साथ ही उम्मीदवारों के लिएसीट वापसी का विकल्प 19 जुलाई रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेगा। JAC दिल्ली 2024 राउंड 4 सीट आवंटन के परिणाम 16 जुलाई को जारी किए जाएंगे।

जेएसी दिल्ली काउंसलिंग दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग, वास्तुकला और प्रबंधन में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस साल, पांच भाग लेने वाले संस्थानों में इंजीनियरिंग में 6372 सीटें जेएसी दिल्ली काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी।

विज्ञापन

JAC Delhi 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज 
  • प्रवेश शुल्क भुगतान की रसीद
  • भरे गए विकल्पों की मुद्रित प्रति
  • अभिभावक द्वारा हस्ताक्षरित पंजीकरण फॉर्म
  • आरक्षित श्रेणी/उप-श्रेणी के लिए प्रमाण पत्र
  • तीन पासपोर्ट आकार के फोटो
  • सभी श्रेणियों के लिए चिकित्सा फिटनेस प्रमाणपत्र
  • जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी
  • आईआईआईटी दिल्ली बोनस अंक के लिए अतिरिक्त दस्तावेज, यदि लागू हो
  • कक्षा 12वीं की अंकतालिका या समकक्ष
  • जन्म प्रमाणपत्र
  • सीट आवंटन पत्र का प्रिंटआउट
विज्ञापन

JAC Delhi 2024 Counselling: कैसे संपादित करें अपने विकल्प 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jacdelhi.admissions.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध, काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें। 
  • वेब विकल्प संपादन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें
  • विकल्प भरें और उनकी समीक्षा करें।
  • विकल्प सबमिट करने के बाद पेज को डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें